छोटी-छोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स हम सभी को कभी न कभी परेशान करती है। ऐसे में, कभी जानी-पहचानी गोली खाकर तो कभी दर्द या समस्या को छोटीमानकर हम उसे सहन करते रहते हैं। यदि आपको भी कभी न कभी ऐसी छोटी-छोटीहेल्थ प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसेछोटे-छोटे घरेलू नुस्खे जो हेल्थ प्रॉब्लम्स में रामबाण की तरह काम करतेहैं।
- स्किन रूखी और बेजान लगती हो तो जौ का आटा, हल्दी, सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर में मालिश कर गुनगुने पानी से नहाएं। दूध को केसर में मिलाकर पिएं, रूप निखर जाएगा।
- दो-चार लौंग पीसकर उसका सिर पर लेप लगाने से सिरदर्द में जल्द आराम मिलता है। नमक में दो बूंद लौंग का तेल डालकर उस पेस्ट को सिर पर लगाएं, बहुत जल्दी आराम मिलेगा।
- संतरे के छिलकों का महीन चूर्ण बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे परलगाएं। मुंहासे नष्ट खत्म हो जाएंगे। इनके लगातार इस्तेमाल से चेचक के दागभी दूर हो जाते हैं।
- अमरबेल की बेल को पीसकर रस निकाल लें। इस रस को सप्ताह में एक बार सिर पर लगाएं और एक घंटे के बाद सिर धो लें। रूसी खत्म हो जाएगी व बाल गिरना भी बंद हो जाएंगे।
- घाव के पक जाने पर आक की पत्तियों की सतह पर सरसों तेल लगाकर घाव पर लगाने से घाव फूटकर मवाद बाहर निकल आता है और घाव जल्दी सूखने लगता है।
- एक दिन में 8-9 केले तीन से चार बार में खाएं। आर्थराइटिस के कारण होने वाला दर्द कम हो जाएगा।
- जीरे को मिश्री की चाशनी बनाकर उसमें या शहद के साथ लेने पर पथरी घुलकर पेशाब के साथ बाहर निकल जाती है।
- दो चम्मच ईसबगोल की भूसी छ: घंटे पानी में भिगोकर रख दें। रात को सोने सेपहले ईसबगोल में मिश्री मिलाकर लें। इसके बाद थोड़ा पानी जरूर पिएं। कब्जदूर हो जाएगी।
- दस ताजे हरे करी पत्तों को सुबह खाली पेट खाएं। तीन महीने तक नियमित रूप से ये प्रयोग करने पर डायबिटीज कंट्रोल में आ जाती है व मोटापा घटने लगता है।
- सफेद मूसली या धोली मूसली को बारीक पीसकर पाउडर बना लें। एक चम्मच चूर्ण और एक चम्मच पिसी मिश्री मिलाकर। सुबह व रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच मात्रा में लेने से कमजोरी दूर हो जाती है।
- हींग को गर्म पानी में घोलकर पसलियों पर लेप करने से पसलियों का दर्द खत्म हो जाता है।
- बुखार के कारण शरीर में जलन हो रही हो तो पलाश के पत्तों का रस लगाएं। आराम मिलेगा।
- एक गिलास गुनगुने पानी में दो छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर लें। यह काम दिन में 8-10 बार करें। आर्थराइटिस के दर्द में आराममिलेगा।
- मेथी का चूर्ण दही में मिलाकर सेवन करने से पेचिश दूर होती है। मेथी केपत्तों के रस में काली दाख मिलाकर सेवन करने से पेचिश का कष्ट दूर होता है।
- 1/2 चम्मच चिरौंजी को 2 चम्मच दूध में भिगोकर पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। इसे नियमित रूप से डेढ़ महीने लगाए जाने पर रंग निखरता है व चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
- पुदीना सिरदर्द की समस्या में एक रामबाण औषधि माना जाता है। पुदीने का रस लेने से या पुदीने की चाय पीने से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा, अगर सिरदर्द बहुत ज्यादा तेज हो तो पुदीना का तेल हल्के हाथोंसे सिर पर लगाने से सिरदर्द खत्म हो जाता है।
- सफेद जीरे को घी में भूनकर इसका हलुआ बनाकर प्रसूता को खिलाने से स्तनों के दूध में बढ़ोत्तरी होती है।
- मुंह के छाले की समस्या परेशान कर रही हो तो दिन में कम से कम तीन बार कच्चे दूध से अच्छी तरह से गरारे करें, छाले मिट जाएंगे।
- प्याज के बीजों को सिरका में पीसकर उस रस को दाद-खाज और खुजली पर लगाने से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
- वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है।
- सौंफ, जीरा और धनियां सब 1-1 चम्मच लेकर 1 गिलास पानी में उबालकर काढ़ा बनाएं। आधा गिलास पानी बच जाने पर उसमें एक चम्मच गाय का घी मिलाकर सुबह-शाम पिएं। खूनी बावासीर में रक्त गिरना बंद हो जाता है।
- बालों में रूसी होने पर मेथी दानों का पेस्ट बालों में लगाएं और आधा घंटे बाद धो लें और बालों को सूती कपड़े से हल्का-हल्का मालिश कर सुखा लें। रूसी दूर हो जाएगी।
- धनिया, जीरा और चीनी बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से अम्लपित्त या एसिडिटी के कारण होने वाली जलन शांत हो जाती है।
- रोजाना सुबह एक से दो लहसुन की साबुत कलियां पानी से निगल लेने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें